Funny Story in Hindi मजेदार रोचक कहानियाँ
आज हम ले कर आए हैं Funny Story in Hindi मजेदार रोचक कहानियाँ जो बच्चों को बहुत पसंद आएंगी। Funny Story in Hindi मजेदार रोचक कहानियाँ इतनी मज़ेदार हैं जो आपको गुदगुदाने के साथ नैतिकता भी सिखाएंगी।
Funny Story in Hindi मजेदार रोचक कहानियाँ
No. 1 जंगल के सच्चे दोस्त।
एक बहुत ही घने जंगल मैं चार गहरे दोस्त रहते थे। एक चूहा एक हिरन एक कछुआ और एक कौआ, चरों मैं बहुत अच्छी दोस्ती थी।
चरों दोस्त रोज़ शाम होने पर एक बड़े से पीपल के पेड़ के नीचे मिलते और दिन भर क्या किया इस बारे मे बातें किया करते थे।
एक दिन की बात है रोज़ की तरह चरों दोस्तों को इकठ्ठा होना था पर हिरन नहीं आया। सभी ने कुछ देर तो हिरन का इंतज़ार किया फिर इन्हें हिरन की चिंता होने लगी वो कभी इतना लेट नहीं हुआ था।
कौवे ने कहा “मे अपने जिगरी दोस्त हिरन को देख कर आता हूँ तुम सभी यहीं रहो।” और कोवा हिरन को देखने निकल गया। चूहा और कछुआ वहीँ बैठे रहे और हिरन की सलामती की दुआ करने लगे।
कुछ ही देर मे घबराया हुआ कोवा आया और कहने लगा “हमारा दोस्त हिरन खतरे मे है। वो एक शिकारी द्वारा बिछाए गए जाल मे फस गया है। हमें कुछ करना होगा वरना हम अपने दोस्त को खो देंगे।”
ये सुन कछुआ और चूहा भी घबरा गए। कछुआ बोला “हिरन किस दिशा मे है”?
कौवे ने कहा “वो पूरब की ओर नदी किनारे जाल मे फसा हुआ है तुम पीछे आओ मे चूहे को अपनी पीठ पर बैठा कर जल्दी जाता हूँ।”
कछुआ धीरे धीरे उस दिशा मे चल दिया और कोवा चूहे को अपनी पीठ पर बैठा कर उड़ गया। दोनों जल्द ही वहां पहुंच गए चूहे ने जाल को कुतरना शुरू कर दिया कुछ ही देर मे कछुआ भी आता नज़र आया।
चूहे ने बड़ी मेहनत करके जैसे ही हिरन को आज़ाद कराया वेसे ही शिकारी आ गया। शिकारी को आता देख कोवा उड़ गया चूहा एक पेड़ के पीछे छिप गया और हिरन भाग गया।
किन्तु सुस्त कछुआ न भाग सका तो शिकारी ने कछुए को पकड़ कर अपनी झोली मे डाल लिया और कटा हुआ जाल समेट कर चल दिया।
तीनो दोस्त फिर परेशां होने लगे एक दोस्त को तो बचा लिया किन्तु अब दूसरा दोस्त फिर से फस गया। तीनो ने आपस मे विचार किया और एक योजना बना ली।
कोवा शिकारी का पीछा करने लगा और उसने हिरन को उसका रास्ता बता दिया हिरन तुरंत उसके रास्ते मे आ कर खड़ा हो गया।
शिकारी ने जब हिरन को देखा तो वो लालच मे आ गया और सोचने लगा चलो इसे पकड़ लेते हैं। उसने हिरन को पकड़ने के इरादे से अपना थैला ज़मीन पर रख दिया और हिरन के पीछे जाने लगा।
हिरन उसे थेले से दूर लेगया चूहे को इसी पल का इंतज़ार था। वो तुरंत आया और थेले को काट कर कछुए को आज़ाद करा लिया। कौवे ने हिरन को बताया योजना कामयाब हुई अब भाग जाओ तो हिरन बहुत तेज़ भागा और इस तरह चरों दोस्त बच गए।
Life ko Successful Kaise Banaye in Hindi-2021
No.2 दो शरारती भाई।
एक गॉव मे दो बहुत ही शरारती भाई रहते थे। वो दिन भर बस शरारतें ही करते रहते थे। सारा गॉव उनसे परेशान था। खुद उनके माता पिता भी उनसे परेशान हो चुके थे।
गॉव मे कही भी कुछ गड़बड़ होती तो लोग उनके घर आ कर उनकी शिकायतें किया करते सभी यही समझते ये काम उन्ही दोनों का होगा और उनके माता पिता उन्हें खूब डाट लगते।
एक बार उनके गॉव मे एक महात्मा आए। गॉव के लोग उनसे आशीर्वाद लेने जाने लगे। उनका मन्ना था जिसे महात्मा का आशीर्वाद मिलेगा उनके बिगड़े काम बन जाएंगे।
दोनों भाइयों की माँ भी ये सोच कर के शायद महात्मा के आशीर्वाद से मेरे बच्चों की शरारतें कम हो जाएं अपने छोटे बेटे को ले कर महात्मा के दरवार मे पहुंच गई और महात्मा के एक शिष्य को सारा माजरा बता दिया।
महात्मा के शिष्य ने माँ को बहार ही रोका और लड़के को ले कर महात्मा के पास आ गया और महात्मा को समस्या बता दी।
महात्मा ने मुस्कुरा कर उस बच्चे को देखा और पूछा “बताओ भगवन कहाँ हैं”?
बच्चा ये सुन कर घबरा गया और कुछ भी नहीं बोला।
महात्मा ने फिर पूछा “बताओ भगवन कहाँ हैं”?
बच्चा कुछ भी नहीं बोला तो महात्मा को गुस्सा आने लगा उन्हें लगा ये तो भगवन के बारे मे जानता ही नहीं है।
उन्होंने गुस्से से चिल्ला कर पूछा “तुम्हें सुनाई नहीं देता मेने पूछा बताओ भगवान कहाँ हैं”?
बच्चा सहम गया और बहार की तरफ भागा। अपने बच्चे को भागता देख माँ ने आवाज़ लगाई पर वो नहीं रुका और घर मे आ कर छिप गया।
उसे घर मे इस तरह छिपता देख उसके भाई ने पूछा “क्या हुआ तुम छिप क्यों रहे हो”?
तो उसने जवाब दिया “तू भी छिप जा वरना आज तो अपनी पिटाई पक्की है भगवान कही खो गए हैं और सबको लगता है इसमें हमारी कोई शरारत है।”
दोस्तों किसी लगी Funny Story in Hindi मजेदार रोचक कहानियाँ अपने सुझाव हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक करके शेयर करना न भूलें धन्यवाद।
हमारे अन्य पोस्ट।
Bedtime Stories for Kids-बच्चों की बेडटाइम स्टोरीज।
Stories in Hindi for Kids-बाघ का लालच।
Sheikh Chilli ki Kahani-शेखचिल्ली की स्टोरी।
Pingback: Fish Story In Hindi-The Three Fishes-Panchtantra 2021
Pingback: Facts About Human Body in Hindi-2022 - Motivational Stores in Hindi